हिमाचल में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 20 जून से 23 जून तक प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती

Jun 19, 2025 - 13:20
 0  44
हिमाचल में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     19-06-2025

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 20 जून से 23 जून तक प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस अवधि में मानसून भी प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून के 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह 22 जून को ही सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सोलन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 जून को ऊना और सिरमौर में अधिक बारिश की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन में येलो अलर्ट लागू रहेगा। 22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। 

कांगड़ा, मंडी और सोलन के लिए येलो अलर्ट रहेगा। 23 जून को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून को हालांकि कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन मौसम खराब बना रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow