निर्वासित तिब्बती सरकार में निवर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग को दूसरी बार सरकार चलाने का मिलेगा मौका  

निर्वासित तिब्बती सरकार में निवर्तमान सिक्योंग (प्रधानमंत्री) पेंपा सेरिंग को दूसरी बार सरकार चलाने का मौका मिलेगा। प्रथम चरण के मतदान में ही उन्हें सिक्योंग (प्रधानमंत्री) चुन लिया ग

Feb 14, 2026 - 12:23
Feb 14, 2026 - 13:35
 0  5
निर्वासित तिब्बती सरकार में निवर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग को दूसरी बार सरकार चलाने का मिलेगा मौका  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   14-02-2026

निर्वासित तिब्बती सरकार में निवर्तमान सिक्योंग (प्रधानमंत्री) पेंपा सेरिंग को दूसरी बार सरकार चलाने का मौका मिलेगा। प्रथम चरण के मतदान में ही उन्हें सिक्योंग (प्रधानमंत्री) चुन लिया गया है। सिक्योंग एवं राजनीतिक नेता, निर्वासित तिब्बती सरकार में प्रधानमंत्री के बराबर का पद है। 

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मैक्लोडगंज में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर सिक्योंग और 18वें तिब्बती संसद-इन-एग्जाइल के सदस्य के लिए प्रारंभिक चुनाव के परिणामों की घोषणा की। 

मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने घोषणा की कि चुनाव नियमों और विनियमों के अनुच्छेद 67(4) के तहत यदि किसी उम्मीदवार को प्रारंभिक चुनाव में कुल मतों का 60 फीसदी से अधिक प्राप्त होता है, तो अंतिम दौर का चुनाव नहीं होगा और वह उम्मीदवार सिक्योंग के रूप में निर्वाचित घोषित होगा। इन्हीं नियमों के अनुसार पेंपा सेरिंग को सिक्योंग के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्हें कुल मतों का 61.025 फीसदी प्राप्त हुआ। 

चुनाव आयोग ने बताया कि एक फरवरी को हुए प्रारंभिक चरण के मतदान में कुल 51,140 तिब्बतियों ने सिक्योंग चुनाव में मतदान किया। इसमें कुल 103 उम्मीदवारों ने भाग लिया। वर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग ने 31,225 वोट, केल्संग दोरजी औकातसंग और सेरिंग फुन्त्सोक ने क्रमशः 17,843 और 159 वोट प्राप्त किए। अन्य उम्मीदवारों ने बहुत कम मत प्राप्त किए। बता दें कि पेंपा सेरिंग मई 2021 के चुनाव में 34,348 मत प्राप्त कर पहली बार निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग बने थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow