श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम ट्रस्ट निरमंड द्वारा तय 

इस वर्ष आधिकारिक तौर पर 10 से 24 जुलाई तक चलने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर खाने-पीने की वस्तुओं व रहने के लिए बिस्तरों के दाम श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड द्वारा तय

Jun 29, 2025 - 11:27
Jun 29, 2025 - 11:33
 0  36
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम ट्रस्ट निरमंड द्वारा तय 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     29-06-2025

इस वर्ष आधिकारिक तौर पर 10 से 24 जुलाई तक चलने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर खाने-पीने की वस्तुओं व रहने के लिए बिस्तरों के दाम श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड द्वारा तय कर दिए गए हैं।

यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा ट्रस्ट व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से तय इन दरों से अधिक वसूली करने वाले व्यवसायियों पर कड़ी नजऱ रखी जाएगी तथा ज्यादा वसूली करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (एचडीएम)

मैगी : 75, 70, 65, 55, 45 व 35 रुपए प्रति पैकेट के हिसाब से मैगी तैयार मिलेगी। चाय : 45, 40, 35, 25, 20 व 15 रुपए प्रति कप।
परांठा : 75, 70, 65, 55, 45 व 35 रुपए प्रति परांठा। नाश्ता 180, 170, 150, 130, 100 व 75 रुपए प्रति यात्री।

प्रति यात्री 320 रुपए पार्वती बाग में, 300 रुपए भीम डवारी, 250 रुपए काली घाटी व कुंनशा में, 210 रुपए थाचडू में, 150 रुपए बराटीनाला में व 110 रुपए प्रति यात्री की दर से बेस कैंप सिंहगाड में बिस्तर मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow