राजस्व मंत्री के कुशल नेतृत्व में किन्नौर के निगुलसरी में ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से यातायात बहाल  

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व में जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में आज युद्ध स्तर पर मार्ग बहाली का कार्य

Sep 10, 2025 - 20:13
Sep 10, 2025 - 20:38
 0  5
राजस्व मंत्री के कुशल नेतृत्व में किन्नौर के निगुलसरी में ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से यातायात बहाल  

लगभग 500 वाहनों को निकला गया, स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर दिन-रात बहाली कार्य में प्रदान कर रहे पूर्ण सहयोग

यंगवार्ता न्यूज़ -  रिकांगपिओ      10-09-2025

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व में जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में आज युद्ध स्तर पर मार्ग बहाली का कार्य किया गया और ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से लगभग 500 वाहनों को निकाल कर यातायात बहाल किया गया। 

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी जिला के बागवानों की फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रहे हैं और इसके सफल कार्यान्वयन के लिए स्वयं दिन-रात मौके पर मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों को मार्गदर्शन प्रदान कर मार्ग बहाली के कार्य में डटे हुए हैं। 

हर प्रकार की तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है ताकि मार्ग बहाल रह सके और वाहनों को सुरक्षित निकाला जा सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान-बागवान हितैषी सरकार है और मार्ग बहाली में तत्परता के साथ कार्य कर रही ताकि बागवानों व किसानों की साल भर की मेहनत का फल उन्हें मिल सके। 

उन्होंने कहा कि निगुलसरी के ब्लॉक प्वाइंट में दलदल व विपरीत मौसम की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और मार्ग बहाल रखने के लिए हर प्रकार की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

बागवानी मंत्री ने बताया कि आज मार्ग को अधिकांश समय के लिए बहाल रखा गया और सेब के ट्रैकों व अन्य आवश्यक वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा निगुलसरी से किन्नौर की तरफ को भी आवश्यक वस्तुओं के वाहन जैसे सब्जियों के वाहन, खाली करेट के वाहन व तेल व गैस के ट्रकों को भी मार्ग से सुरक्षित निकाला गया। 

उन्होंने मार्ग के दोनों तरफ फंसे वाहन चालकों व समस्त जनता से आग्रह किया कि वे संयम बनाए रखें और आश्वस्त रहे कि शीघ्र यातयात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर, उप मंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पुलिस उप अधीक्षक भावानगर राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, गृह रक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर के आदेशक सुरेश कुमार, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे। 
           

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow