शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : उपमुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। गुणात्मक शिक्षा में माउंट कार्मल स्कूल का विशेष स्थान

Dec 2, 2023 - 19:34
Dec 2, 2023 - 20:03
 0  8
शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : उपमुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ -ऊना      02-12-2023

हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। गुणात्मक शिक्षा में माउंट कार्मल स्कूल का विशेष स्थान है तथा यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी देश-विदेश में विद्यालय के साथ-साथ जिला ऊना का नाम भी रोशन कर रहे हैं। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासो से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लें तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।  

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र को शिक्षा हब के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा इस क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है ताकि विकास के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला ऊना को विशेष पहचान प्राप्त हो सके। 

करीब दो दशक पूर्व विकास की दृष्टि से पिछड़ा कहे जाने वाला जिला ऊना का हरोली विधानसभा क्षेत्र आज विकास के मामले में न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है। 

इससे पूर्व मांउट कार्मल विधालय परिसर में पहुंचने पर विधालय प्रशासन, विधार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। 

समारोह में स्थानीय विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों व छात्रों की ओर से 3 लाख 20 हजार 810 रुपए का चेक उप मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

समारोह में माउंट कार्मल स्कूल के महाप्रबंधक फादर जेम्स मनमपुरम, प्रधानाचार्य फादर अब्राहम, डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एलसी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक शर्मा, एसपी मनीष डडवाल बाबा अमरजोत सिंह बेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow