10 फीट गहरी खाई में गिरी निजी बस, हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए

Jan 29, 2026 - 11:21
 0  31
10 फीट गहरी खाई में गिरी निजी बस, हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    29-01-2026

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना मिली कि नम्होल के पास न्यू प्रेम निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई पाई गई। हादसा रात करीब 3:45 बजे हुआ है

हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और तीन सवारियां मौजूद थीं। मौके पर दो सवारियां मिलीं, जबकि एक सवारी वहां से जा चुकी थी। दुर्घटना में चालक, परिचालक और दो सवारियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। घायल रिशु पुत्र उधो राम निवासी गांव कुसवाड़ हमीरपुर के बयान पर पुलिस ने बस चालक महेंद्र सिंह पुत्र सालो राम, निवासी रजौल कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दुर्घटना में सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। यात्री नितिन ठाकुर पुत्र रत्न चंद को छोड़कर अन्य सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow