121 अकाल अकादमी स्कूलों के 15,024 विद्यार्थियों ने नशामुक्ति संदेश देकर रचा इतिहास
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 121 अकाल अकादमी स्कूलों के 15,024 से अधिक विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यार्थियों ने WE ARE DRUG FREE मानव आकृति (ह्यूमन फॉर्मेशन) बनाकर दि कलगीधर ट्रस्ट , बडू साहिब को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की तीसरी मान्यता दिलाई।यह विश्व रिकॉर्ड 26 जून 2026, अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर बनाया गया
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 121 अकाल अकादमी स्कूलों के 15,024 से अधिक विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यार्थियों ने WE ARE DRUG FREE मानव आकृति (ह्यूमन फॉर्मेशन) बनाकर दि कलगीधर ट्रस्ट , बडू साहिब को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की तीसरी मान्यता दिलाई।यह विश्व रिकॉर्ड 26 जून 2026, अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर बनाया गया, जब सभी 121 अकाल अकादमी स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक ही समय पर अपने-अपने परिसरों में WE ARE DRUG FREE मानव संदेश का निर्माण कर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता और स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
What's Your Reaction?



