व्यवस्था परिवर्तन का एक और कारनामा , अधिकारियों की होली पार्टी मुख्य सचिव ने खर्चे सवा लाख , अब सरकार भरेगी बिल 

सेवा विस्तार होने के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने होली पर अधिकारियों के लिए एक पार्टी दी थी और उसका खर्च सरकारी खाते से लगाया है। करीब 75 आईएएस ऑफिसर सपरिवार बुलाए गए थे। जिनके बच्चों, ड्राइवरों सहित कुल बिल सवा लाख बना। बिल अब सरकार को दिया गया है

Apr 17, 2025 - 18:39
Apr 17, 2025 - 19:01
 0  256
व्यवस्था परिवर्तन का एक और कारनामा , अधिकारियों की होली पार्टी मुख्य सचिव ने खर्चे सवा लाख , अब सरकार भरेगी बिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-04-2025

सेवा विस्तार होने के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने होली पर अधिकारियों के लिए एक पार्टी दी थी और उसका खर्च सरकारी खाते से लगाया है। करीब 75 आईएएस ऑफिसर सपरिवार बुलाए गए थे। जिनके बच्चों, ड्राइवरों सहित कुल बिल सवा लाख बना। बिल अब सरकार को दिया गया है। 
अब इस पार्टी के बिल को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया। होटल प्रबंधन ने भुगतान के लिए इसका बिल सेक्रेटरी को भेज रखा है। अब सरकार के स्तर पर बिल के भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। 
सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे इस बिल के मुताबिक 75 अफसरों, उनकी पत्नियों व बच्चों को लंच और स्नैक्स परोसे गए। प्रति प्लेट 1000 रुपए का बिल आता है। इसी तरह, 22 ड्राइवर के लंच व स्नैक्स और टैक्सी चार्जेज को जोड़कर कुल मिलाकर 1 लाख 22 हजार 20 रुपये का बिल सरकार को दे दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow