ज्वेलरी ही नहीं रिश्तों और विश्वास का दूसरा नाम है वर्मा ज्वैलर्स , पांवटा साहिब में लगी वर्मा ज्वैलर्स के आभूषणों की एग्जीबिशन 

हिमाचल प्रदेश के विख्यात आभूषण निर्माता वर्मा ज्वैलर्स सोना ही नहीं बेचता , बल्कि रिश्तों और विश्वास का दूसरा नाम वर्मा ज्वैलर्स है। यह बात पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्मा ज्वैलर्स के मार्केटिंग प्रतिनिधि वरुण ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वैलर्स द्वारा गुरु की नगरी पांवटा साहिब में चार दिवसीय प्रदर्शनी यमुना होटल में लगाई है। यह प्रदर्शनी 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी

Dec 28, 2025 - 19:46
Dec 28, 2025 - 20:01
 0  15
ज्वेलरी ही नहीं रिश्तों और विश्वास का दूसरा नाम है वर्मा ज्वैलर्स , पांवटा साहिब में लगी वर्मा ज्वैलर्स के आभूषणों की एग्जीबिशन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  28-12-2025
हिमाचल प्रदेश के विख्यात आभूषण निर्माता वर्मा ज्वैलर्स सोना ही नहीं बेचता , बल्कि रिश्तों और विश्वास का दूसरा नाम वर्मा ज्वैलर्स है। यह बात पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्मा ज्वैलर्स के मार्केटिंग प्रतिनिधि वरुण ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वैलर्स द्वारा गुरु की नगरी पांवटा साहिब में चार दिवसीय प्रदर्शनी यमुना होटल में लगाई है। यह प्रदर्शनी 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आयोजित इस चार दिवसीय एग्जीबिशन में वर्मा ज्वैलर्स ने ग्राहकों के लिए कई योजनाएं आरंभ की है। 
उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वैलर्स द्वारा ₹25000 से अधिक की खरीदारी पर अपने ग्राहकों को गोल्ड का कॉइन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वैलर्स जहां एंटीक ज्वेलरी की कलेक्शन रखता है , वही ग्राहकों को सोने की शुद्धता और ज्वेलरी के बारे में जागरूक भी करता है।उन्होंने कहा कि इस मर्तबा वर्मा ज्वैलर्स द्वारा पांवटा साहिब में केरेटोमीटर मशीन भी लगाई गई है। इस मशीन में कोई भी ग्राहक अपने पुराने सोने की शुद्धता जांच सकता है। यह पहली मर्तबा है जब वर्मा ज्वैलर्स द्वारा किसी एग्जीबिशन में  केरेटोमीटर मशीन प्रदर्शनी में लगाई है। 
वर्मा ज्वेलर्स जो अपने उत्कृष्ट डिज़ाइनों के लिए 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड है, द बिग वेडिंग ज्वेलरी शो ग्रैंड डिस्प्ले एंड सेल का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2025 तक होटल यमुना (HPTDC), पांवटा साहिब में कर रहा है। इस भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ वर्मा ज्वेलर्स के सम्मानित ग्राहकों द्वारा किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी में विवाह और पारिवारिक अवसरों के लिए पारंपरिक, डिज़ाइनर और स्टडेड 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ आकर्षक डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी डिज़ाइन्स का भी भव्य संग्रह प्रस्तुत किया गया है। 
प्रदर्शनी के दौरान 50 ग्राम से अधिक 22KT गोल्ड आभूषणों की खरीद पर प्लेन येलो गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेज पर फ्लैट 10%, स्टडेड गोल्ड ज्वेलरी पर फ्लैट 12% और डिजाइनर गोल्ड ज्वेलरी पर फ्लैट 15% की विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहक सिर्फ 50% एडवांस देकर 6 महीने तक के लिए गोल्ड बुक कर सकते हैं, जिससे आने वाले विवाह समारोहों की खरीद और भी आसान हो जाएगी। वर्मा ज्वेलर्स पांवटा साहिब एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को इस भव्य वेडिंग ज्वेलरी प्रदर्शनी में आमंत्रित करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow