कल तक बहाल होगी बर्फ़बारी से बंद हुई संगड़ाह क्षेत्र की चारों सड़कें , बर्फ हटाने के लिए लगी है दस जेसीबी मशीने

भारी बर्फबारी से बंद हुई सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की चारों मुख्य सड़कों पर कल तक छोटी गाड़ियां चल पड़ेगी। शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र की संगड़ाह-गत्ताधार , संगड़ाह-हरिपुरधार, हरिपुरधार-नौहराधार व संगड़ाह-राजगढ़ आदि सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। इसके अलावा गुरुवार रात्रि से शुक्रवार सायं करीब साढ़े 4 बजे तक जहां लगातार संगड़ाह में करीब 12 घंटे बिजली गुल रही , वहीं गत रात्रि से अब तक डेढ़ दर्जन के करीब अघोषित पावर कट लग चुके हैं और घंटों बिजली गुल रही

Jan 24, 2026 - 20:41
Jan 24, 2026 - 20:48
 0  14
कल तक बहाल होगी बर्फ़बारी से बंद हुई संगड़ाह क्षेत्र की चारों सड़कें , बर्फ हटाने के लिए लगी है दस जेसीबी मशीने
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  24-01-2026
भारी बर्फबारी से बंद हुई सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की चारों मुख्य सड़कों पर कल तक छोटी गाड़ियां चल पड़ेगी। शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र की संगड़ाह-गत्ताधार , संगड़ाह-हरिपुरधार, हरिपुरधार-नौहराधार व संगड़ाह-राजगढ़ आदि सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। इसके अलावा गुरुवार रात्रि से शुक्रवार सायं करीब साढ़े 4 बजे तक जहां लगातार संगड़ाह में करीब 12 घंटे बिजली गुल रही , वहीं गत रात्रि से अब तक डेढ़ दर्जन के करीब अघोषित पावर कट लग चुके हैं और घंटों बिजली गुल रही। 
संगड़ाह अस्पताल में जनरेटर व इनवर्टर न होने से मरीजों को बर्फीली ठंड में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और आज तड़के ऐसी परिस्थिति में यहां एक महिला का सफल प्रसव भी करवाया गया। पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह में खोले गए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए जाने के बाद से यहां आए दिन अघोषित पावर कट लगना आम बात हैं। कल बिजली गुल रहने के दौरान संगड़ाह में मौजूद स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार जल्द इन दोनों संस्थानों को फिर से खुलवाने की घोषणा कर चुके हैं। कल बर्फ पर पर्यटकों के कुछ वाहनों के फिसलने अथवा हादसों के खतरे को देखते हुए संगड़ाह पुलिस द्वारा आज दूसरे दिन भी बैरिकेडिंग कर बर्फीली सड़कों पर मौज मस्ती करने जा रहे लोगों के वाहनों को रोका गया। 
कल हालांकि संगड़ाह में बर्फ मौजूद थी , मगर आज बर्फ देखने के लिए पर्यटक महाविद्यालय व किंकरी देवी पार्क की और पैदल जाते देखे गए। शनिवार को बर्फ हटाने के काम का जायजा ले चुके एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर है और कल तक चारों मुख्य सड़कों पर छोटी गाड़ियां चल पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह राम सिंह ठाकुर ने कहा कि, सड़कों से बर्फ हटाने के लिए 10 जेसीबी मशीन लगाई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से बर्फीली सड़कों पर गाड़ी न चलाने की भी अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow