13 अक्टूबर को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन होगा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूलों का बाल मेला 

समग्र शिक्षा जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूल बाल मेला का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में किया जा रहा है ।मेले के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ( एलिमेंट्री )जिला सिरमौर उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय बाल मेला समन्वयक संतराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जिले के 15 पीएम श्री स्कूल के लगभग 200 विद्यार्थी भाग लेंगे

Oct 11, 2026 - 15:37
Oct 11, 2026 - 15:40
 0  25
13 अक्टूबर को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन होगा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूलों का बाल मेला 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  11-10-2026
समग्र शिक्षा जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय पीएम श्री स्कूल बाल मेला का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में किया जा रहा है ।मेले के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ( एलिमेंट्री )जिला सिरमौर उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय बाल मेला समन्वयक संतराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जिले के 15 पीएम श्री स्कूल के लगभग 200 विद्यार्थी भाग लेंगे। 
विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल को प्रोत्साहित करने की उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में गतिविधियां तीन स्तरों में आयोजित होगी प्राइमरी स्तर , मिडिल स्तर और सेकेंडरी स्तर इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास , नेतृत्व क्षमता , सहयोग , संवाद कौशल और रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलेगा। 
 
 
 
शर्मा ने कहा कि बाल मेला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वह एक दूसरे से सीख सके और अपनी क्षमताओं को पहचान सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,शिक्षकों ,विद्यार्थियों  एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />