32 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल थाना अंब के तहत प्रतापनगर में 32 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ज्योति वाला पत्नी अमरीक सिंह निवासी प्रतापनगर, अंब के रूप में हुई
![32 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, जांच में जुटी पुलिस](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_6662dfa5b890e.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 07-06-2024
प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल थाना अंब के तहत प्रतापनगर में 32 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ज्योति वाला पत्नी अमरीक सिंह निवासी प्रतापनगर, अंब के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
जानकारी के मुताबिक प्रतापनगर की ज्योति वाला ने वीरवार रात्रि को घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन ज्योति वाला को सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)