डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में PTA कार्यकारिणी का गठन

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में मंगलवार को PTA General House की बैठक महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय को सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं PTA Chairman डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।

Sep 29, 2026 - 17:30
 0  23
डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में PTA कार्यकारिणी का गठन

यंगवार्ता न्यूज, नाहन। 29 सितम्बर 2026

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में मंगलवार को PTA General House की बैठक महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय को सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं PTA Chairman डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर अभिभावकों ने अपने सुझाव रखे। सुझावों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

राजीव ठाकुर बने PTA अध्यक्ष

बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अभिभावक और शिक्षक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया।

नई PTA कार्यकारिणी इस प्रकार है—

  • अध्यक्ष: राजीव ठाकुर

  • उपाध्यक्ष: नरेश कुमार तोमर

  • सचिव: डॉ. रवि कान्त

  • संयुक्त सचिव: जगदीश शर्मा

  • कोषाध्यक्ष: जसवंत सिंह

  • मुख्य सलाहकार: नरेश कुमार

  • मुख्य सलाहकार: डॉ. विवेक नेगी

अभिभावक सदस्य: नियति ठाकुर, अशोक कुमार पांडेयर, सुमन ठाकुर एवं दिवेश शर्मा।

शिक्षक सदस्य: प्रो. बारू राम ठाकुर, प्रो. सुदेश कुमार एवं प्रो. कमल सिंह।

सह-नामित सदस्य: ज्योति (BCA) एवं मोहित तोमर (B.Voc.)।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं PTA Chairman डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि PTA महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। विद्यार्थियों की नियमितता, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति और व्यक्तित्व निर्माण के लिए अभिभावकों तथा महाविद्यालय के बीच निरंतर संवाद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रशासन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई PTA कार्यकारिणी विद्यार्थियों के हित में रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

बैठक में अभिभावकों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए। अभिभावकों ने भविष्य में भी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक का संचालन PTA Secretary डॉ. रवि कान्त ने किया। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षक सदस्यों और महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि PTA की सक्रियता से महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />