जिला स्तरीय अंडर - 19 प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल का शानदार प्रदर्शन
हाल ही में सुन्नी में संपन हुई जिला स्तरीय अंडर 19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की टीम ने फुटबॉल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएमबीएसएसएस रोहड़ू की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनतए अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सुमन चैहान तथा विद्यालय कर्मचारी जितेंद्र कुमार का कुशल मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने विजेता एवं पदक हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैंए जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
What's Your Reaction?


