अमृता गिल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोली पीएम को नाहन बुलाना भाजपा में असुरक्षा का माहौल

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका अमृता गिल ने कहा कि आज देश के भ्रष्टाचारियों के भाजपा का पटका डालते ही पाप धुल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को जेलों में डालकर लोकतंत्र की हत्या

May 23, 2024 - 17:04
 0  107
अमृता गिल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोली पीएम को नाहन बुलाना भाजपा में असुरक्षा का माहौल

वोट बटोरने का लिए मोदी को करना पड़ रहा हिमाचल के रुख

देश में हुए पांच चरणों के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     23-05-2024

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका अमृता गिल ने कहा कि आज देश के भ्रष्टाचारियों के भाजपा का पटका डालते ही पाप धुल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को जेलों में डालकर लोकतंत्र की हत्या की है और भ्रष्टाचारियों के पाप धोने के लिए भारतीय जनता पार्टी उन्हें अपने दल में शामिल कर रही हैं। 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका नाहन में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय संयोजिका अमृता गिल ने कहा कि हिमाचल में भारी आपदा आई जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल की याद नहीं आई। 

लेकिन अब लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मोदी ने आपदा में राहत कोष से ₹1 हिमाचल को न देने वाले प्रधानमंत्री अब लाखों करोड़ों रुपए हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए खर्च कर रहे हैं। 

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा का पटका डाल पाप धो रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को भाजपा सरकारी एंजेसियों का दूर प्रयोग कर जेलों में डाल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं भाजपा देश में नफरत हुआ धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow