2024 के चुनाव के लिए भाजपा ने मैदान में उतारी नई टीम , पांचों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त 

भारतीय जनता पार्टी ने जिला सिरमौर के पांचों मंडलों के अध्यक्षों का चयन कर आज इसकी घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने नेताओं से मंत्रणा करने के बाद नाहन , पांवटा साहिब , शिलाई , श्री रेणुका जी और पच्छाद के मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति

Aug 12, 2023 - 18:50
 0  238
2024 के चुनाव के लिए भाजपा ने मैदान में उतारी नई टीम , पांचों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-08-2023
भारतीय जनता पार्टी ने जिला सिरमौर के पांचों मंडलों के अध्यक्षों का चयन कर आज इसकी घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने नेताओं से मंत्रणा करने के बाद नाहन , पांवटा साहिब , शिलाई , श्री रेणुका जी और पच्छाद के मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। 
 
 
भाजपा ने नहान विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर प्रताप ठाकुर को कमान सौंपी है जबकि पांवटा साहिब से बेला के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश तोमर को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है वही सिलाई से इंदर सिंह ठाकुर भटनेर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है रेणुका निर्वाचन क्षेत्र से राजेंद्र सिंह ठाकुर और पश्चात से नरेंद्र कुमार गोसाई को भाजपा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
 
 
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त सभी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा करने पर विचार विमर्श के बाद पार्टी ने 500 मंडल अध्यक्षों की तैनाती की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow