उत्तराखंड के मंगलौर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत,7 मजदूर घायल

उत्तराखंड में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मंगलौर के लहबोली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल

Dec 26, 2023 - 13:45
 0  8
उत्तराखंड के मंगलौर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत,7 मजदूर घायल

न्यूज़ एजेंसी - मंगलौर     26-12-2023

उत्तराखंड में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मंगलौर के लहबोली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब पेश आया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय भट्ठे में कार्यरत मजदूर कच्ची ईंटों को पकाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची ईंटों की दीवार गिर गई और सभी मजदूर इसके नीचे दब गए। इसके अलावा ईंटों को ढोने वाले कुछ मबेशी भी मलबे में दब गए। 

हादसे के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow