सिरमौर पुलिस की पीओ सेल की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल गांजा मामले में फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज करीब 4 क्विंटल गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 27 जुलाई, 2026 :
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज करीब 4 क्विंटल गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार थाना पुरुवाला में अभियोग संख्या 62/21 दिनांक 31 मई 2021 के तहत दर्ज मामले में युसुफ अली के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद से आरोपी लगातार फरार था। फरार रहने के कारण 11 मई 2023 को माननीय न्यायालय पांवटा साहिब ने उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को पीओ सेल नाहन की विशेष टीम, जिसमें आरक्षी मोहित सैनी, मानक मुख्य आरक्षी विनय और आरक्षी जगपाल शामिल थे, ने देहरादून में तैनात एसटीएफ के जवान दीपक चंदोला के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड के धर्मावाला चौक के पास दबिश दी।
सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद रंग की XUV-300 (UK07DN7796) में देहरादून से पांवटा साहिब की ओर आ रहा है। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो चालक की पहचान युसुफ अली के रूप में हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना पुरुवाला में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?

