उपायुक्त ने श्याम सुंदर दास के कविता संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का किया विमोचन

उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना के हिन्दी शिक्षक एवं कवि श्याम सुंदर दास के कविता-संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का विमोचन किया

Oct 6, 2025 - 15:52
 0  38
उपायुक्त ने श्याम सुंदर दास के कविता संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का किया विमोचन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   06-10-2025

उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना के हिन्दी शिक्षक एवं कवि श्याम सुंदर दास के कविता-संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का विमोचन किया। उपायुक्त ने कहा कि यह पुस्तक समाज में लुप्त हो रहे संस्कारों एवं मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को पुनः जाग्रत करने का सार्थक प्रयास है। 

उन्होंने लेखक के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनाकार समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता का संचार करते हैं। लेखक श्याम सुंदर दास ने बताया कि पुस्तक में कुल 27 कविताओं का संकलन है, जो मातृत्व, संस्कार, गुरु-शिष्य संबंधों और जीवन मूल्यों पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह का उद्देश्य पाठकों को मूल्याधारित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

गौरतलब है कि श्याम सुंदर दास पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला में हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे शिक्षण के साथ-साथ साहित्य और कविता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्हें शिक्षक रत्न सम्मान, गुरु श्रेष्ठ पुरस्कार, तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा प्रशंसा प्रमाणपत्र सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow