कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर्थिक साजिशें रच रही भारतीय जनता पार्टी : हर्षवर्धन चौहान

हिमाचल प्रदेश सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ आर्थिक साजिश रची जा रही है , ताकि हिमाचल प्रदेश सरकार को कमजोर किया जा सके। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहीं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में करीब 75000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ा था

Dec 9, 2024 - 17:37
 0  51
कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर्थिक साजिशें रच रही भारतीय जनता पार्टी : हर्षवर्धन चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-12-2024
हिमाचल प्रदेश सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ आर्थिक साजिश रची जा रही है , ताकि हिमाचल प्रदेश सरकार को कमजोर किया जा सके। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहीं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में करीब 75000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ा था , जिसके चलते जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो सरकार का खजाना पूरी तरह खाली था। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को गिराने के लिए तमाम हथकंडे अपना लिए , लेकिन वह हर मोर्चे पर विफल रही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा द्वारा दो वर्षों से ऑपरेशन लोटस का ढिंढोरा पीटा जा रहा है , लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह विफल साबित हुआ है।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर मुसीबत का डटकर मुकाबला कर रही है और भाजपा द्वारा जितने भी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं उनके लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी बीजेपी को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वर्ष 2022 में जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी तो कांग्रेस के पास 36 विधायक थे , लेकिन वर्ष 2024 में विधायकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त की गई , जिसके चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्षों में प्रदेश का समुचित विकास किया है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास और उपलब्धियां को लेकर 11 दिसंबर को सरकार बिलासपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इस कार्यक्रम में करीब 30000 से अधिक लोगों के जुड़ने की संभावना है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र सरकार से प्रदेश के प्रोजेक्ट को रुकवा रही है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भले ही सीमित संसाधन है बावजूद इसके भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का बीड़ा उठाया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल के रिसोर्सेज को ठेकेदारों और बिचौलियों के हाथों बेच दिया। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण शराब के ठेकों की नीलामी न करवाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से शराब के थोकों की नीलामी नहीं करवाई गई थी , जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही शराब के थोकों की नीलामी करवाई। जिस से प्रदेश सरकार को करीब 500 करोड़ रुपए से अधिक की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में युवाओं को ठगा है और रोजगार के नाम पर हमीरपुर कर्मचारी छायांकन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया था। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सरकार के साथ कार्य करें और केंद्र में जो हिमाचल प्रदेश की परियोजनाएं लंबित हैं उन्हें स्वीकृत करवाने में मदद करें। नाहन मेडिकल कॉलेज को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस विषय पर भी चर्चा चली हुई है और आने वाले 15 से 20 दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी जगह तलाश रही है जहां मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध हो। मित्रों की सरकार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तो मित्रों को ही नहीं बल्कि महिला मित्रों को भी कैबिनेट के दर्जे दिलाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो गारंटरयां दी थी उनमें से पांच गारंटी या पूरी हो गई है , जबकि अन्य गारंटीयों पर भी कार्य चल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , नाहन के विधायक अजय सोलंकी , कांग्रेस महासचिव रूपेंद्र ठाकुर समेत डीसी सिरमौर सुमित खिमटा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow