शिमला में कांग्रेस का 'काला दिवस', जंतर-मंतर की घटना के विरोध में बांहों पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और सांसदों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज किया। शिमला में जिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर बांहों पर काली पट्टियां बांधकर मौन प्रदर्शन किया
जिला शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा, "6 तारीख को जंतर-मंतर पर जब हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।उन्होंने कहा कि हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को संविधान के तहत अभिव्यक्ति और विचार व्यक्त करने की आजादी है। जिस प्रकार लोकतंत्र और संविधान को चोट पहुंचाई गई है, उसके विरोध में आज पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस 'काला दिवस' मना रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करती हैं और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
What's Your Reaction?


