पच्छाद विधायक रीना कश्यप बनीं जम्मू-कश्मीर भाजपा की सह-प्रभारी, बोलीं- चुनौती का सामना करते हुए ईमानदारी से निभाऊंगी संगठन का दायित्व
हिमाचल प्रदेश के ज़िला सिरमौर के पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से 23 सितंबर को जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में रीना कश्यप को यह जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर रीना कश्यप ने भाजपा आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन का काम चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह हर चुनौती का सामना करते हुए जिम्मेदारी को पूरा करेंगी।

रीना कश्यप ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी है और महिलाएं अपने हक के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारियां देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। रीना कश्यप ने 2 अक्टूबर को जम्मू में जम्मू-कश्मीर भाजपा की टीम के साथ परिचयात्मक बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करते हैं।
What's Your Reaction?