जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला

हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे क्षेत्रों में भी नष्ट किए ड्रोन-मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला किया

May 10, 2025 - 11:31
 0  73
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     10-05-2025

हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे क्षेत्रों में भी नष्ट किए ड्रोन-मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला किया। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए। 

हालांकि, भारतीय सेना अधिकतर को हवा में भी मार गिराया। 9-10 मई की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर और अंब उपमंडल के तहत भरवाईं क्षेत्र के बेहड़भटेड़ गांव में गैर आबादी वाले क्षेत्र में धातु के संदिग्ध उपकरणनुमा टुकड़े  मिले हैं। देखने से यह किसी मिसाइल या राॅकेट के लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। प्रारंभिक निरीक्षण में यह टुकड़े निष्क्रिय प्रतीत हो रहे हैं तथा इससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संयम और शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, और केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। 

डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि अंब उपमंडल में मिली संदिग्ध धातु की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे कोई भी जानकारी इस संबंध में मिले तो तुरंत संबंधित पंचायत प्रधान, प्रशासन को दें ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow