डाॅ बिन्दल ने हिमाचल वासियों को मकर सक्रांति पर्व की दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि आज मकर सक्रांति का महान पर्व है और आज भगवान सूर्य नारायण अपनी दिशा परिवर्तित कर दक्षिणायन से उत्तरायण हो रहे

Jan 14, 2025 - 19:26
 0  25
डाॅ बिन्दल ने हिमाचल वासियों को मकर सक्रांति पर्व की दी बधाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-01-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि आज मकर सक्रांति का महान पर्व है और आज भगवान सूर्य नारायण अपनी दिशा परिवर्तित कर दक्षिणायन से उत्तरायण हो रहे हैं। इस गति के परिवर्तन के साथ पूरे विश्व में हर चीज के अंदर परिवर्तन होता है और पूरे देश में अलग-अलग स्थानो पर आज अलग-अलग नामो से नववर्ष उत्साह, उमंग के रूप में मनाया जाता है। 

डाॅ बिन्दल ने सभी हिमाचलवासियों को, देशवासियों को आज के पावन दिन की शत-शत बधाई दी है। उन्होनें कहा कि आज के दिन एक और बड़ा महायज्ञ हो रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ  प्रयागराज में शुरू हुआ। 

लगभग 40 करोड़ सनातन को मानने वाले समाज के लोग गंगा जी में डुबकी लगाएंगे, प्रभु का आशीर्वाद लेंगे और अपने जीवन का कल्याण करने की एक भावना लेकर प्रयागराज में त्रिवेणी के अंदर डुबकी लगाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। 

डाॅ बिन्दल ने कहा कि ये शुभ घड़ी सबके लिए, हिमाचल के लिए अत्यंत शुभ हो, प्राणी मात्र का कल्याण हो, यह भाव रखते हुए सभी को अत्यंत शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow