थराली पहुंचे सीएम धामी , प्रोटोकॉल तोड़ पहुंचे जनता के बीच ,  आपदा प्रभावित लोगों की जानी दिक्क्तें

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी रविवार को आपदा प्रभावित थराली के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों को देखकर सीएम धामी ने काफिला रुकवाया और प्रोटोकॉल तोड़कर जनता के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्‍होंने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया व आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले

Aug 24, 2025 - 19:16
 0  39
थराली पहुंचे सीएम धामी , प्रोटोकॉल तोड़ पहुंचे जनता के बीच ,  आपदा प्रभावित लोगों की जानी दिक्क्तें
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  24-08-2025
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी रविवार को आपदा प्रभावित थराली के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों को देखकर सीएम धामी ने काफिला रुकवाया और प्रोटोकॉल तोड़कर जनता के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्‍होंने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया व आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। 
इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलवाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहां गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे। 
बता दें कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की। मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow