नादौन की 6 पंचायतों की मेधावी छात्राओं को "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत किया पुरस्कृत  

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों भरमोटी, भदरोल, गौना, कमलाह, बसारल और मझियार की मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया

Jan 2, 2025 - 19:22
 0  27
नादौन की 6 पंचायतों की मेधावी छात्राओं को "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत किया पुरस्कृत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नादौन     02-01-2024

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों भरमोटी, भदरोल, गौना, कमलाह, बसारल और मझियार की मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया।
 
बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पलक पुत्री वीरेंद्र कुमार, सिमरन पुत्री अश्वनी कुमार, प्रियंका पुत्री प्रवीण कुमार, जाहनवी पुत्री दिनेश कुमार, राबिया पुत्री राजीव भारती, अर्शी पुत्री सुनील कुमार, सामवी पुत्री अरुण दत्त और अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।

सभी मेधावी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का लोहा मनवाया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के माध्यम से लड़कियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

आम लोगों को लड़का-लड़की में किसी भी तरह का भेदभाव न करने की नसीहत दी जा रही है। मेधावी छात्राओं की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए संजय गर्ग ने अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया।कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बेटियों के अभिभावक, वृत पर्यवेक्षक संजय कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow