पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति, 41 अधिकारियों को साैंपी जिम्मेदारी

प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए तैनारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पंचायत और नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आयोग के अनुसार चुनावों से जुड़े सभी अधिकारी पर्यवेक्षकों को वह समस्त सहायता प्रदान करेंगे

May 1, 2026 - 19:17
 0  26
पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति, 41 अधिकारियों को साैंपी जिम्मेदारी
शिमला 01 मई, 2026 : 
 
 प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए तैनारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पंचायत और नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आयोग के अनुसार चुनावों से जुड़े सभी अधिकारी पर्यवेक्षकों को वह समस्त सहायता प्रदान करेंगे, जिसकी वे मांग करें, ताकि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।  राज्य में सेवारत 41 आईएएस, आईएफएस, एचएएस और एचपीएफएस अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
 
सभी पर्यवेक्षकों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने और चुनाव से संबंधित जरूरी दस्तावेज व दिशा-निर्देश शिमला स्थित मुख्यालय से प्राप्त करने के निर्देश दिए है। आयोग ने पूर्व में शहरी निकाय चुनाव को नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों की जगह अब नए अधिकारियों को विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और ब्लॉक स्तर तैनाती दी है। नगर परिषद बिलासपुर व नगर परिषद घुमारवीं, बिलासपुर ब्लॉक और घुमारवी ब्लॉक के लिए आईएएस रोहित जम्वाल की जगह अब एचएएस अधिकारी दीप्ति मंडोत्रा को पर्यवेक्षक लगाया गया है। नगर निगम पालमपुर, बैजनाथ और पालमपुर ब्लॉक चुनाव के लिए राम कुमार गौतम की जगह अब आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा को ऑब्जर्वर लगाया गया। नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, नग्गर ब्लॉक, कुल्लू ब्लॉक और भुंतर ब्लॉक के लिए आईएएस राजीव कुमार को पर्यवेक्षक लगाया है। वहीं नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कंडाघाट, सोलन ब्लॉक, कंडाघाट ब्लॉक और धर्मपुर ब्लॉक के लिए अश्वनी कुमार की जगह दोरजे छैरिंग को पर्यवेक्षक लगाया है। इसी तरह, धर्मशाला नगर निगम, कांगड़ा नगर परिषद, धर्मशाला ब्लॉक, कांगड़ा और रेत ब्लॉक के लिए आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को पर्यवेक्षक बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow