प्रदेश की तीनविधानसभा सीटों में उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट  

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में उपचुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशी तीनों हलकों में चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे .....

Jun 17, 2024 - 13:08
Jun 17, 2024 - 15:53
 0  60
प्रदेश की तीनविधानसभा सीटों में उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   17--06-2024

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में उपचुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशी तीनों हलकों में चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों के चयन में उलझी है और एक भी सीट पर प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है। 

तीनों सीटों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस कारण कांग्रेस का प्रचार शुरू नहीं हो पाया है। इस तरह से भाजपा ने चुनाव प्रचार में ही कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है। 

ऐसे में अब नामांकन के लिए सिर्फ चार दिन बचे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक-दो दिन में तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरा और नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस वर्ष 2022 के विस चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को टिकट देने के पक्ष में है। देहरा से राजेश शर्मा और नालागढ़ से हरदीप बाबा टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। 

जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के चयन में पेंच फंसा है। यहां से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और पूर्व विधायक अनिता वर्मा व कुलदीप पठानिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता टिकट की दौड़ में हैं। 

भाजपा ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर को टिकट मिला है। दरअसल साल 2022 के विस चुनाव में ये तीनों सीटें निर्दलीय विधायकों के खाते में थी। देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने चुनाव जीता था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow