प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने उड़ाई अफवाहें : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने अफवाहें उड़ाई हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिल्कुल ठीक है। कोषागार ओवरड्राफ्ट नहीं हुआ है। वित्तीय अनुशासन बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे

Oct 12, 2024 - 18:57
 0  34
प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने उड़ाई अफवाहें : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-10-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं होने की भाजपा ने अफवाहें उड़ाई हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिल्कुल ठीक है। कोषागार ओवरड्राफ्ट नहीं हुआ है। वित्तीय अनुशासन बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 

शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष से पूछा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां क्यों बांटीं। पांच रुपये का वैट क्यों कम किया। बिजली और पानी मुफ्त करने के साथ धड़ाधड़ संस्थान क्यों खोले। 

कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों की बिजली और पानी सब्सिडी बंद नहीं की है। धनाड्य लोग इसके लिए पात्र नहीं हैं। जो पात्र नहीं हैं, उन्हें मुफ्त की रेवड़ियां नहीं दी जाएंगी। बड़े-बड़े होटलों को मुफ्त में पानी देना गलत है। जयराम ठाकुर परेशान होकर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।

बिलासपुर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया, लगता है जयराम ठाकुर उनसे कोई झूठ नहीं बुलवा सके। 

राज्य सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ के पदाधिकारियों के खिलाफ लाए गए प्रिवलेज मोशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसे वापस लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धर्माणी से बात करुंगा। कर्मचारियों को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। संघ को भी संबंधित मंत्री से बात करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow