प्रेस कक्ष रिकांग पिओ में राष्ट्रीय प्रेस दिवस की धूम,प्रेस का बदलता स्वरूप’’ विषय पर परिचर्चा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर  जिला लोक सम्पर्क कार्यालय किन्नौर द्वारा प्रेस कक्ष रिकागं पिओ में ‘‘प्रेस का बदलता स्वरूप’’  पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया

Nov 16, 2024 - 14:57
 0  58
प्रेस कक्ष रिकांग पिओ में राष्ट्रीय प्रेस दिवस की धूम,प्रेस का बदलता स्वरूप’’ विषय पर परिचर्चा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  रिकांग पियो      16-11-2024

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर  जिला लोक सम्पर्क कार्यालय किन्नौर द्वारा प्रेस कक्ष रिकागं पिओ में ‘‘प्रेस का बदलता स्वरूप’’  पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी धीरज भैक ने सभी पत्रकारों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया तथा इस अवसर पर आयोजित विचार-विमर्श सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बदलते स्वरूप में मीडिया की भूमिका में भी बदलाव आया है। एक सशक्त राष्ट्र निर्माण व विकास में मीडिया की अहम भूमिका है तथा लोकतंत्र में मीडिया का प्रमुख स्थान है तथा इसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ भी कहा जाता है।

धीरज भैक ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है। वहीं इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों व योजना की सफलता व कमियों के बारे में फीडबैक देने भी में मीडिया की अहम भूमिका रहती है।

परिचर्चा सत्र में भाग लेते हुए उपस्थित सभी पत्रकारों ने प्रेस का बदलता स्वरूप में मीडिया के लाभ व हानियों के बारे में विस्तृत चर्चा की और अपने विचार साझां किए। इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार व जिला लोक सम्पर्क कार्यालय किन्नौर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow