बिलासपुर कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हुआ चिट्टे का आरोपी

जिला न्यायालय बिलासपुर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को चिट्टे के केस में स्वारघाट पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जगह-जगह नाकांबदी कर दी है

Sep 22, 2026 - 14:22
 0  50
बिलासपुर कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हुआ चिट्टे का आरोपी
यंगवार्ता न्यूज - बिलासपुर 22 सितंबर : 
 
जिला न्यायालय बिलासपुर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को चिट्टे के केस में स्वारघाट पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जगह-जगह नाकांबदी कर दी है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा तस्करों को पकडऩे के लिए स्पेशल अभियान चलाया गया है, जिसके तहत तस्करों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वारघाट पुलिस ने एक चिट्टा तस्कर को पकड़ा था, जिसे कोर्ट में लाया गया था। इसी दौरान आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए अभियान तेज कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />