मंडी में बस और कार के बीच भीषण टक्कर,हादसे में दो लोगों की मौत जबकि दो घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु

Mar 26, 2026 - 12:29
 0  47
मंडी में बस और कार के बीच भीषण टक्कर,हादसे में दो लोगों की मौत जबकि दो घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    26-03-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। 

बाद में बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow