राजस्व मंत्री ने किन्नौर की सांगला वैली को 18 करोड़ 15 लाख रुपये की सौगात की प्रदान   

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में 18 करोड़ 15 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का आम जन-मानस के लिए लोकार्पण व शिलान्यास किया

Oct 1, 2024 - 18:27
 0  48
राजस्व मंत्री ने किन्नौर की सांगला वैली को 18 करोड़ 15 लाख रुपये की सौगात की प्रदान   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास कर आम लोगों के हित में आरंभ की विकासात्मक योजनाएं

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांग पिओ      01-10-2024

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में 18 करोड़ 15 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का आम जन-मानस के लिए लोकार्पण व शिलान्यास किया।कैबिनेट मंत्री ने 14 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि करच्छम-सांगला-छितकुल सड़क मार्ग के विस्तारिकरण के लिए प्रदान की। 

जिससे 11 पंचायतें जिनमें किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शोंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगरंग, रकच्छम व छितकुल के लोगों को राहत मिलेगी तथा किसान, बागवानों और देश एवं विदेशों से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने 01 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले थापासारिंग से केतरा सम्पर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखी।

राजस्व मंत्री ने इसके उपरान्त रेशववाल महिला मण्डल भवन से अप्पर रेश्वाल तक सम्पर्क सड़क मार्ग तथा बौद्ध मंदिर प्रागंण के नजदीक वर्षा शालिका का शिलान्यास किया। इसके उपरान्त उन्होंने बौद्ध मंदिर में दीयाघर सांगला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सनतंग बैठक स्थल का शिलान्यास भी किया।

बागवानी मंत्री ने आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला का निरीक्षण किया तथा वहां पर उपचाराधीन मरीजों का कुशल-क्षेम जाना। इसके उपरान्त उन्होंने बस स्टैंड सांगला का भी निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और चरणबद्ध तरीके से उनकी जन-समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।

इसके उपरान्त जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सांगला में आयोजित 02 दिवसीय टुकपा वैली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले एवं त्योहार हमारे आपसी भाईचारे को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करते हैं क्योंकि आज की व्यस्तम जीवनशैली के दृष्टिगत एक-दूसर से मेल-जोल का आभाव देखने को मिलता है। ऐसे में इन मेलों व त्योहारों के आयोजन से आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ प्रेम-भाव भी बरकरार रहता है।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखें और इस पर गर्व महसूस करें। उन्होंने युवाओं से किन्नौर के रीति-रिवाज, खान-पान व पहरावे को अपने जीवन में बनाए रखने का आग्रह किया ताकि आने वाली पीढ़ी को जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति विरासत के रूप में मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पिताम्बर नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, प्रधान चांसू बीरबल लोकटस, प्रधान थेमगरंग मनोहर देवी नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow