वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी में एटीसी-241 का शुभारंभ , 505 एनसीसी कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण
वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) में प्रथम हिमाचल प्रदेश (ब्वॉयज) एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-241) का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल ए.एस. सिद्धू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 18-07-2026
वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) में प्रथम हिमाचल प्रदेश (ब्वॉयज) एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-241) का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल ए.एस. सिद्धू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आगामी 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भरपूर लाभ उठाने और अनुशासन व समर्पण की भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से आए 505 एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन/विंग के कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण एवं फायरिंग, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सेवा गतिविधियां तथा अन्य सैन्य एवं साहसिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स के शारीरिक, मानसिक एवं नेतृत्व कौशल का विकास किया जाएगा। शिविर के पहले दिन एनसीसी की वर्दी में सजे कैडेट्स ने पूरे जोश और देशभक्ति के उत्साह के साथ उद्घाटन समारोह में भाग लिया तथा सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए। उद्घाटन दिवस का समापन कैडेट्स के उच्च उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
What's Your Reaction?



