विजिलेंस की कार्रवाई : पंचायत प्रधान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा खंड विकास अधिकारी 

हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) परागपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Feb 17, 2025 - 19:50
Feb 17, 2025 - 20:44
 0  231
विजिलेंस की कार्रवाई : पंचायत प्रधान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा खंड विकास अधिकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     17-01-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) परागपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 

विजिलेंस ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा की ओर से स्वीकृत 1.5 लाख रुपये की राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow