वित्तीय अनियमितताओं के चलते हिमाचल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उपमन्यु निलंबित

हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ( सीपीएमजी ) अंबेश उपमन्यु को निलंबित कर दिया है। उपमन्यु पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। डाक मंत्रालय ने उपमन्यु को निलंबित करते हुए मामले पर जांच बैठा दी है। हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं

Jul 5, 2024 - 19:31
 0  45
वित्तीय अनियमितताओं के चलते हिमाचल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उपमन्यु निलंबित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-07-2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ( सीपीएमजी ) अंबेश उपमन्यु को निलंबित कर दिया है। उपमन्यु पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। डाक मंत्रालय ने उपमन्यु को निलंबित करते हुए मामले पर जांच बैठा दी है। हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं।

 

उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। राज्य विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय ने उपमन्यु को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन पर हुई इस कार्रवाई से राज्य डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वित्तीय अनियमितता को लेकर उपमन्यु के खिलाफ प्रारंभिक जांच चल रही थी।

 

जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। इस मामले की अब विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में ही मामले से पर्दा उठाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल के पद पर कुछ माह पूर्व ही उपमन्यु की नियुक्ति हुई है। करीब 14 वर्ष पहले भी उपमन्यु हिमाचल में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं।

 

इसके बाद वह गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रह चुके हैं। किस राज्य में वित्तीय अनियमितता के चलते उन्हें निलंबित किया गया है, इसकी जानकारी राज्य के अधिकारियों के पास नहीं है। राज्य में डाक विभाग के मुखिया के निलंबित होने की खबर से विभाग में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow