शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला : कर्ण नंदा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने नारकंडा से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अराजकता का वातावरण खड़ा हो गया है। नंदा ने कहा कि कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला

Jul 16, 2025 - 17:10
 0  37
शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला : कर्ण नंदा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-07-2025

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने नारकंडा से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अराजकता का वातावरण खड़ा हो गया है। नंदा ने कहा कि कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर के तहत मंडियों में दुकानों के आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला हुआ है। इसमें कई अनियमितताएं बरतने का आरोप है। 

नियमों को ताक पर रखकर 120 से 150 दुकानों का आवंटन किया गया। आरोप है कि कुछ आवेदन लेने के बाद ही दुकानों का आवंटन कर दिया गया। ऐसा पता चला है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संज्ञान में यह मामला लाया गया, इस मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए।  नंदा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले इस सरकार में आम हो गए हैं। 

कभी स्कूटर पर पानी ढोया जाता है तो कभी पेखुवाला प्रोजेक्ट में सब्सिडियरी घोटाला किया जाता है। मांग करते हैं कि इस मामले में एपीएमसी शिमला-किन्नौर के चेयरमैन और सचिव को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, इस मामले में बड़ी कार्रवाई की होनी चाहिए है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव एपीएमसी शिमला किन्नौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब यदि संतोषजनक न हुआ तो उसे चार्जशीट किया जाएगा। जांच में दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो उसमें अनियमितता पाई गई यह निश्चित है, इस प्रकरण में कुछ ऐसे आढ़तियों को दुकानें आवंटित कर दी गईं, जिनके पास इस का कोई अनुभव भी नहीं है। 

इस मामले से जुड़े लोगों का आरोप है कि दुकानों के आवंटन के लिए जिस तरह से बोली लगनी चाहिए थी वह नहीं लगी। बराबर का मौका नहीं मिला, जिसके चलते कम किराये पर ही यह दुकानें आगे आवंटित हो गईं। इस में मंडी समिति के कुछ लोगों की संलिप्तता पाई गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow