शिमला के केंथू जेल मे कंबल को लेकर दो कैदी में भिड़त, घटन में एक घायल

शिमला के कैथू जेल में शनिवार को दिन के समय दो कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में एक कैदी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया है। घायल कैदी की पहचान गौरव के रूप में हुई

Nov 23, 2024 - 20:31
 0  39
शिमला के केंथू जेल मे कंबल को लेकर दो कैदी में भिड़त, घटन में एक घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-11-2024

शिमला के कैथू जेल में शनिवार को दिन के समय दो कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में एक कैदी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया है। घायल कैदी की पहचान गौरव के रूप में हुई है।  

रामपुर निवासी कैदी ध्रुव पर दूसरे कैदी पर हमले का आरोप लगा है। घटना के बाद कारागार प्रशासन ने पुलिस थाना बालूगंज को सूचित किया और थाना से अन्वेषण अधिकारी को आईजीएमसी शिमला भेजा गया, जहां गौरव सिंह का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय को जब दोनों कैदी बंदी के बाद बैरेक में वापस जा रहे थे, तभी कंबल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 

बताया जा रहा है कि ध्रुव और गौरव दोनों एक ही बैरेक में बंद थे। विवाद उस समय और बढ़ गया जब ध्रुव ने गौरव सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में गौरव की दाहिनी आंख पर चोट पहुंची है। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी स्थिति खतरे से बताई जा रही है। 

घटना के बाद कारागार प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस थाना बालूगंज में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बालूगंज थाना से अन्वेषण अधिकारी आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि ध्रुव और गौरव दोनों ही चिट्टे के मामले में अंडर ट्रायल कैदी हैं। ध्रुव बीते 28 अक्टूबर 2024 से कैथू जेल में बंद है, जबकि गौरव सिंह 20 

अगस्त से यहां बंद है। दोनों पर मादक पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज हैं और वे न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल का सामना कर रहे हैं। गौरव सिंह पर आरोप है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow