शिमला पुलिस ने 169 ग्राम हेरोइन सहित पंजाब के 4 तस्कर लिये हिरासत में
देश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पर शिकंजा कसा है, जिसमें 169 ग्राम हेरोइन बरामद
![शिमला पुलिस ने 169 ग्राम हेरोइन सहित पंजाब के 4 तस्कर लिये हिरासत में](https://youngvarta.com/uploads/images/202407/image_870x_668562aaddb57.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 05-07-2024
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पर शिकंजा कसा है, जिसमें 169 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मामले में चार ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है।
चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकाबंदी की। इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।
पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के गिरोह से जब्त किया गया है। ये लोग पंजाब के निवासी हैं जिनके कब्जे से 169 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गांधी ने कहा कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने 600 मामले दर्ज किए हैं और लगभग 1,000 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)