भूस्खलन संभावित स्थानों पर बने मकानों को खाली करवाएं सरकार : नेता प्रतिपक्ष 

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार शाम शिमला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। धर्मशाला से वापस आते ही वह पहले समरहिल के शिव बावड़ी गये और वहां पर चलाए जा रहे रेस्क्यू मिशन का जायज़ा लिया

Aug 16, 2023 - 13:56
 0  7
भूस्खलन संभावित स्थानों पर बने मकानों को खाली करवाएं सरकार : नेता प्रतिपक्ष 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-08-2023

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार शाम शिमला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। धर्मशाला से वापस आते ही वह पहले समरहिल के शिव बावड़ी गये और वहां पर चलाए जा रहे रेस्क्यू मिशन का जायज़ा लिया। 

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि जिन भी भवनों को थोड़ा भी ख़तरा दिखता है, या फिर वह भवन भूस्खलन संभावित क्षेत्र में हैं, तो उन्हें तुरंत ख़ाली करवाकर वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी ज़रूर हो सकती है, लेकिन जीवन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि शिव बावड़ी में लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बार-बार मलबा आने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि श्रावण सोमवार होने के कारण शिव बावड़ी में काफ़ी संख्या में लोग आये थे और यह हादसा हो गया। 

लोगों को निकलने का मौक़ा ही नहीं मिल पाया। जयराम कृष्णा नगर में स्थित लालपानी के स्लॉटर हाउस (Slaughter House) भी गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश बहुत बड़ी आपदा से गुजर रहा है। आज तक इस तरह की तबाही प्रदेश में नहीं हुई है। इस आपदा से प्रदेश को भारी नुक़सान हुआ है। इसकी भरपाई करने में बहुत पैसा और समय लगेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow