आगजनी की भेंट चढ़ा सरकारी राशन डिपू, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख में तब्दील 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के ठियोग उपमंडल से अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां सरकारी राशन डिपु  की दुकान जलकर खाक

Sep 28, 2023 - 15:16
 0  112
आगजनी की भेंट चढ़ा सरकारी राशन डिपू, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख में तब्दील 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-09-2023

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के ठियोग उपमंडल से अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां सरकारी राशन डिपु  की दुकान जलकर खाक हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार को प्रेम घाट में सरकारी राशन डिपु की दुकान में पेश आया। 

अचानक आग लगने से भारी मात्रा में खाद्य सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड की घटना सुबह 10 बजे के करीब सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक राशन डिपु में रखा अधिकतर सामान जलकर खाक हो चुका था।

पुष्टि करते हुए फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मति रंजना सूद ने बताया कि इस डिपु का संचालक पुनीत कुमार है। आग लगने से एक से डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। ठियोग पुलिस अग्निकांड के कारणों की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow