जुब्बल के गांव परौंठी में बीती देर रात आग लगने से करीब सात घर जलकर राख 

प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बल के गांव परौंठी में बीती देर रात आग लगने से करीब सात घर राख हो गए। अग्निकांड की चपेट में आये सभी घर लकड़ी के बने हुए थे। आग की इस घटना में भारी नुकसान

Jan 1, 2024 - 13:55
 0  67
जुब्बल के गांव परौंठी में बीती देर रात आग लगने से करीब सात घर जलकर राख 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-01-2024

प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बल के गांव परौंठी में बीती देर रात आग लगने से करीब सात घर राख हो गए। अग्निकांड की चपेट में आये सभी घर लकड़ी के बने हुए थे। आग की इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब एक बजे परौंठी गांव में आग ने एक घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और सात घर आग की जद में आ गए। घटना के समय अधिकांश घरों में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 

गांव वालों की सूचना पर जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और चिडग़ांव से आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग घरों को पूरी तरह अपनी जद में ले चुकी थी। कई परिवारों को घरों से सामान भी बाहर करने का मौका नहीं मिला। इस घटना में लगभग 70 कमरे राख हुए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow