श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष शिव भक्तों को पांच ग्लेशियर करने होंगे पार जानिए कैसे 

देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष शिव भक्तों को पांच ग्लेशियर पार करने होंगे। जून माह के अंतिम सप्ताह में इस पवित्र यात्रा की शुरुआत होगी। मनाली से पहुंचे पर्वतारोहण दल के सदस्य यात्रा से पूर्व रास्तों और ग्लेशियरों का जायजा लेकर लौट आए

May 26, 2025 - 11:29
 0  56
श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष शिव भक्तों को पांच ग्लेशियर करने होंगे पार जानिए कैसे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     26-05-2025

देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष शिव भक्तों को पांच ग्लेशियर पार करने होंगे। जून माह के अंतिम सप्ताह में इस पवित्र यात्रा की शुरुआत होगी। मनाली से पहुंचे पर्वतारोहण दल के सदस्य यात्रा से पूर्व रास्तों और ग्लेशियरों का जायजा लेकर लौट आए हैं। अब यह आठ सदस्यीय दल अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा और प्रशासन रास्तों का निर्माण सुनिश्चित करेगा। 

बीते वर्ष 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण विभिन्न स्थानों पर रास्ते ध्वस्त हो गए थे। यात्रा में इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा बर्फ कम है, लेकिन कई जगह रास्ते खराब हैं। प्रशासन ने 18 से 22 मई तक श्रीखंड यात्रा के रास्तों और ग्लेशियरों की जांच के लिए टीम भेजी थी। अब यह दल एसडीएम निरमंड को रिपोर्ट सौंपें, जो आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त कुल्लू को भेजी जाएगी। 

इस दल में पटवारी बुद्धि सिंह, टेक सिंह, वन रक्षक, दो पुलिस जवान, जल शक्ति विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से दो पर्वतारोही शामिल थे। टीम ने बताया कि इस बार सिंहगाड, बराहटी नाला में रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है। पार्वती झरने के पास पुल बनाने की आवश्यकता है। पार्वती बाग से ऊपर बर्फ ही बर्फ है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow