बांगरन चौक के पास युवक से 7.62 ग्राम स्मैक बरामद, शिलाई का रहने वाला है युवक  

 सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।

Jun 21, 2026 - 18:55
 0  2
बांगरन चौक के पास युवक से 7.62 ग्राम स्मैक बरामद, शिलाई का रहने वाला है युवक  

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब, 21 जून, 2026 : 

 सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम क्षेत्र में गश्त एवं मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बांगरन चौक के पास स्मैक और हेरोइन बेचने के उद्देश्य से खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.62 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान अरुण पुत्र बंसी राम निवासी गांव च्यूमू, डाकघर मिलाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी उक्त मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में था। जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow