हमीरपुर के मासियाना घाट के पास अचानक आग भड़कने से स्कूटर जलकर राख 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास  एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध

Jan 30, 2025 - 14:17
 0  40
हमीरपुर के मासियाना घाट के पास अचानक आग भड़कने से स्कूटर जलकर राख 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     30-01-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास  एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध गया हुआ था, जोकि तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

पार्क करने के बाद पांच मिनट में ही स्कूटर में अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर स्कूटर में लगी आग को बुझाया। वहीं शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने बताया कि जब वह स्कूटर को पार्क करके सीढ़ियां चढ़ने लगा तो पांच मिनट के बाद स्कूटर में अचानक आग लग गई। 

उन्होंने कहा कि आग लगने से स्कूटर पूरी तरह से जल चुका है । उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कंपनी में दर्ज करवा दी है । उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद ओला कंपनी ने स्कूटर को ले गए है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow