कांगड़ा की भूकंप त्रासदी की 120वीं वर्षगांठ पर निकाला सॉलिडैरिटी मार्च , रैली की मार्फ़त दिया भूकंप से बचाव का संदेश
वर्ष 1905 में जिला कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में आए भीषण भूकंप की 120वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आम लोगों को भूकंप जैसी आपदा से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह यहां जिला मुख्यालय में एक ‘सॉलिडैरिटी मार्च’ निकाला गया। इस अवसर पर गांधी चौकी पर एकत्रित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा और इसके आसपास के क्षेत्र में बहुत ही भीषण भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग एक लाख मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे।
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 04-04-2025
What's Your Reaction?



