हिमाचल के सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह सरसों तेल कम रेट पर करवाया जाएगा मुहैया
हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह सरसों तेल कम रेट पर मुहैया करवाया जाएगा। सरसों तेल के दाम सात रुपए तक कम कर दिए गए हैं। ऐसे में राशनकार्ड उपभोक्ता फरवरी माह में सरसों तेल 153 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीद सकेंगे
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 05-02-2026
हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह सरसों तेल कम रेट पर मुहैया करवाया जाएगा। सरसों तेल के दाम सात रुपए तक कम कर दिए गए हैं। ऐसे में राशनकार्ड उपभोक्ता फरवरी माह में सरसों तेल 153 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीद सकेंगे। तेल के दाम कम होने से प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में जनवरी माह मेंं एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारकों को सरसों तेल 160 रुपए प्रति पैकेट के हिसाब से मुहैया करवाया था। जबकि टैक्स अदा करने वाले राशनकार्ड धारकों को 168 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल वितरित किया गया था। हालांकि फरवरी माह के राशन में तेल के दाम सात रुपए तक कम कर दिए गए हैं।
ऐसे में एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारकों को इस माह सरसों तेल 153 रुपए लीटर और टैक्स अदा करने वाले राशनकार्ड धारकों को 161 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल मुहैया करवाया जा रहा है। तेल के दाम कम होने से प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
क्योंकि महंगाई के दौर में सरसोंं तेल के दाम कम होने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को जरूर राहत मिलेगी। सीविल सप्लाई कारपोरेशन हमीरपुर की असिस्टेंट एरिया मैनेजर रीता कुमारी का कहना है कि डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल सात रुपए तक सस्ता हुआ है।
ऐसे में एनएफएसए और एपीएल राशनकार्ड धारक 153 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल खरीद सकेंगे, जबकि टैक्स अदा करने वाले उपभोक्ताओं को 161 रुपए प्रति लीटर में तेल मुहैया करवाया जाएगा।
What's Your Reaction?

