हिमाचल प्रदेश में ‘संविधान बचाओ’ अभियान को पूरे महीने चलाएगी कांग्रेस पार्टी 

हिमाचल प्रदेश में ‘संविधान बचाओ’ अभियान को कांग्रेस पार्टी इस पूरे महीने चलाएगी। पार्टी को निर्देश दिए गए हैं कि इस महीने ब्लॉक स्तर तक इन रैलियों का अभियान चलाया जाए

May 3, 2025 - 15:57
 0  27
हिमाचल प्रदेश में ‘संविधान बचाओ’ अभियान को पूरे महीने चलाएगी कांग्रेस पार्टी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-05-2025

हिमाचल प्रदेश में ‘संविधान बचाओ’ अभियान को कांग्रेस पार्टी इस पूरे महीने चलाएगी। पार्टी को निर्देश दिए गए हैं कि इस महीने ब्लॉक स्तर तक इन रैलियों का अभियान चलाया जाए और निचले स्तर तक पहुंचकर लोगों को बताया जाए कि कैसे देश में संविधान खतरे में पड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर से इसकी शुरुआत कर भी दी है। 

हालांकि वहां कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई, परंतु फिर भी कांग्रेस पार्टी का यह अभियान ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार को ऊना में कांग्रेस ने जो रैली रखी थी, उसे स्थगित किया गया, क्योंकि कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अचानक दिल्ली जाना पड़ा। दिल्ली में शुक्रवार को सेंट्रल वर्किंग कमेटी सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। 

जिसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा प्रतिभा सिंह भी गई हैं। प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में कांगे्रस प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात की और उन्होंने बिलासपुर की बैठक की जानकारी भी दी। साथ ही यहां पर पूरे महीने किस तरह का शेड्यूल रखा जाएगा, उसको लेकर वहां पर चर्चा की गई है। 

दिल्ली से लौटने के बाद यहां शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। इसमें जिलों की रैलियों के साथ ब्लॉक स्तर की रैलियों का भी शेड्यूल दिया जाएगा, जिसके मुताबिक नेता वहां पहुंचेंगे। बताया जाता है कि इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों की ड्यूटियां भी लगाई जा सकती हैं, क्योंकि अभी पार्टी के पास कोई पदाधिकारी नहीं हैं। लिहाजा सरकार के मंत्री फील्ड में उतरकर पार्टी के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow