हिमाचल में 19 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।सूखे की मार झेल रहे किसान बागवानों को अब  राहत की बौछारों का इंतजार है।प्रदेश में जनवरी माह से फरवरी माह तक सामान्य से 78% कम बारिश दर्ज

Feb 17, 2025 - 19:18
 0  58
हिमाचल में 19 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-02-2025

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।सूखे की मार झेल रहे किसान बागवानों को अब  राहत की बौछारों का इंतजार है।प्रदेश में जनवरी माह से फरवरी माह तक सामान्य से 78% कम बारिश दर्ज की गई है।19 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा जिसका असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा।

वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सूखे के आंकड़ों में कुछ सुधार दिखने के आसार है।मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।साथ ही इस दौरान तापमानों में काफी अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

सोमवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा।दो दिनों तक तापमानों में उछाल आने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है। मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि आज पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है।दो दिनों तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।19 फरवरी शाम से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले व मध्यवर्ति कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है।20 फरवरी को प्रदेश के मुख्यतः सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी होगी।इसके साथ ही कुछ इलाकों में अंधड़ आंधी के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती है।

विभाग ने 19 व 20 फरवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तापमानों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बनेगा। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट आई है लेकिन अब 18 फरवरी तक तापमानों में उछाल दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow