पीएमश्री स्कूल में अंडर-इंडोर टूर्नामेंट का शुभारंभ, प्रतियोगिता में जिला की करीब 250 छात्राएं ले रही हिस्सा
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स इंडोर टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ मोहनलाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 अक्टूबर :
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स इंडोर टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ मोहनलाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉक्टर मदनलाल ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर के अलग-अलग स्कूलों से करीब 250 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका भी जिला सिरमौर को मिला है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक मानपुर देवड़ा स्कूल में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा छुट्टी है और निश्चित तौर पर यह खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे साथ ही आगे जाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।
What's Your Reaction?
